बहुरंग: पवित्रता का रहस्य 1
सबसे अधिक परेशानी शुद्धता और पवित्रता के घालमेल से होती है। और दूसरी परेशानी तब होती है जब शुद्धता की दो अवधारणाओं वाले लोग परस्पर रहें या एक का दूसरे के घर जाना हो। बहुतों के घरों के शौचालय के नियम दूसरे के गले की फांस बन जाते हैं और कई मामले में अपने लिए भी। एक कम्यूनिस्ट मित्र के घर उनकी पत्नी के दबाव में शौच के बाद स्नान करने का नियम था। मैंने एक रात वहां बिताई थी। जाहिर है, मैंने ऐसा नहीं किया। इसका परिणाम उनकी पत्नी के लिए भी बहुत दुखद हुआ। गठिया की परेशानी बढ़ती गई और काॅर्टिकोस्टेराॅयड का प्रयोग कर-करके वे खुद कैंसर-ग्रस्त हो गईं। फलतः जीवन के अंतिम पांच-छः महीने उन्हें बिस्तर पर ही शौच करते गुजारने पड़े।
Friday, 25 October 2013
Friday, 14 December 2012
मित्रो
मैं पहली बार ब्लॉग पर आया हूँ। मैं दुमका में रहता हूँ इसलिए सबसे पहले दुमका का ही अनुभव
आपके सामने रखना चाहूंगा। दुमका में मैंने एक बात अजीब देखी। जब भी सड़क पर चलिए, क्या
बूढ़े क्या जवान, सभी लोग आपको बीच सड़क पर चलते नजर आयेंगे। यही नहीं, लोग सड़क पार
भी करेंगे तो बिना देखे। फिर लोग यदि समूह में हों तब तो पूछिए मत। बिलकुल रास्ता घेर कर
चलेंगे। यहाँ तक कि स्कूल जाने वाली लड़कियाँ भी इसी तरह चलती नजर आएँगी।
मैंने बहुत बार इसका कारण सोचा, तब जाकर बात समझ में आयी। जंगल खत्म हो गया है लेकिन
दिमाग में जंगल अभी भी ज़िंदा है। लोग अभी भी जंगल की पगडंडियों पर चलते हैं। अब संकरी होने
के कारण पगडंडियों पार बीच में चलना पड़ता है। कोई सामने आये, तब ही किनारा पकड़ना पड़ता है।
यही आदत अभी तक कायम है। नयी पीढी भी पुरानी पीढी को देखकर यही आदत अपनाती रही है।
समाज में पुरानी आदतें इसी तरह पीढ़ी दर पीढ़ी चलती जाती हैं। इन्हें बदलना आसान नहीं होता।
यहाँ के लोगों की आदत भी न जाने कब बदलेगी? तब तक तो सबको भुगतना ही पड़ेगा।

Subscribe to:
Posts (Atom)