बहुरंग: पवित्रता का रहस्य 1
सबसे अधिक परेशानी शुद्धता और पवित्रता के घालमेल से होती है। और दूसरी परेशानी तब होती है जब शुद्धता की दो अवधारणाओं वाले लोग परस्पर रहें या एक का दूसरे के घर जाना हो। बहुतों के घरों के शौचालय के नियम दूसरे के गले की फांस बन जाते हैं और कई मामले में अपने लिए भी। एक कम्यूनिस्ट मित्र के घर उनकी पत्नी के दबाव में शौच के बाद स्नान करने का नियम था। मैंने एक रात वहां बिताई थी। जाहिर है, मैंने ऐसा नहीं किया। इसका परिणाम उनकी पत्नी के लिए भी बहुत दुखद हुआ। गठिया की परेशानी बढ़ती गई और काॅर्टिकोस्टेराॅयड का प्रयोग कर-करके वे खुद कैंसर-ग्रस्त हो गईं। फलतः जीवन के अंतिम पांच-छः महीने उन्हें बिस्तर पर ही शौच करते गुजारने पड़े।